उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रविवार को पहली बार टाटा नगर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है। ट्रेन का यहां ठहराव कोरोना काल में ही बंद कर दिया था।
सदस्य मंडल रेलवे परामर्श समिति प्रयागराज रामगोपाल दीक्षित के प्रयासों से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव किया गया है। पहले दिन मुरी एक्सप्रेस के दोनों लोको पायलट का पटका एवं फूलमाला पहनकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पं. बृजेश पाठक, धर्मेश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, पं. विनय सारस्वत, रवि पाराशर उर्फ चंदन, आशीष शर्मा, विपिन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।