फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अब हाथरस जंक्शन पर सातों दिन ठहरेगी मुरी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया आदेश

Fri, 05 Sep 2025 03:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिकोहाबाद स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर दो मुरी एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सप्ताह में चार दिन रुकने वाली मुरी एक्सप्रेस का अब सातों दिन ठहराव होगा। रेलवे ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


7 सितंबर से अब जम्मू तवी से टाटानगर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा। वहीं शिकोहाबाद स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर दो मुरी एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है। इसमें जम्मू तवी से टाटानगर तक चलने वाली मुरी एक्सप्रेस का कोरोना काल के बाद हाथरस जंक्शन पर ठहराव बंद कर दिया गया था, जबकि सप्ताह में चार दिन चलने वाली जम्मू तवी से संबलपुर जाने वाली ट्रेन को यहां ठहराव दिया गया था। 

अब दोनों ही ट्रेनों का ठहराव हाथरस जंक्शन स्टेशन पर होगा। अब सातों दिन की मुरी एक्सप्रेस हाथरस में रुकेगी। पीआरओ प्रयागराज अमित कुमार ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें