फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हत्याकांड में वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, तीन आरोपी फरार

Sat, 23 May 2026 09:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शराब के नशे में युवक ओमप्रकाश के घर पहुंचे थे। गाली-गलौज की आवाज सुन सोनू अपने गेट पर आ गया था। अचानक युवकों ने फायरिंग कर दी थी, जिससे सोनू के गले से गोली पार हो गई थी।
विज्ञापन
वांछित को मुठभेड़ में लगी गोली - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव ढकपुरा में पांच दिन पहले हुई हत्या में वांछित ऋषभ मीणा को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने 22 मई देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख युवक ने सीधे फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली ऋषभ के पैर में लगी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया है। फरार तीन साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ढकपुरा निवासी ओमप्रकाश का 18 मई की शाम को तहेरे भाई महेंद्र के परिवार से विवाद हो गया था। इसी विवाद में महेंद्र के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ओमप्रकाश के भतीजे सोनू की हत्या कर दी थी। शराब के नशे में युवक ओमप्रकाश के घर पहुंचे थे। गाली-गलौज की आवाज सुन सोनू अपने गेट पर आ गया था। अचानक युवकों ने फायरिंग कर दी थी, जिससे सोनू के गले से गोली पार हो गई थी। ओमप्रकाश ने महेंद्र के बेटे कृष्णा, दोस्त आकाश व ऋषभ निवासी बोझिया हाथरस जंक्शन और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि हाथरस गेट पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। शुक्रवार की रात नगला सिंघी रोड पर एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान ऋषभ स्कूटी पर हाथरस की ओर आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने स्कूटी रोककर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पकड़ा गया। उसके पास से एक तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें