फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पालिका की टीम ने हटवाए अतिक्रमण

Thu, 23 Jul 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
आगरा रोड पर अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की टीम। स्रोत : नगर पालिका - फोटो : Nagar palika
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में बुधवार को नगर पालिका की टीम ने आगरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

एसडीएम राजबहादुर सिंह और ईओ रोहित सिंह के नेतृत्व में अभियान तालाब चौराहे से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा तक चलाया गया। इस दौरान नाले के ऊपर और उसके बाहर किए गए 10 पक्के व अस्थायी अतिक्रमणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
अधिकारियों ने दोबारा कब्जा करने पर चेतावनी दी। टीम ने मौके पर ही अतिक्रमणकारियों से 40 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें