सीएम युवा उद्यमी योजना के आंकड़े
- वित्तीय वर्ष 2026-27 (वर्तमान स्थिति)
- कुल प्रेषित आवेदन : 1130
- स्वीकृत/ऋण वितरित : 289
- लंबित फाइलें : 841
वित्तीय वर्ष 2025-26 (पिछला रिकॉर्ड)
- कुल प्रेषित आवेदन : 2253
- स्वीकृत आवेदन/ऋण वितरण : 1216
- निरस्त/लंबित आवेदन : 1036
यह है सीएम युवा उद्यमी योजना
- ब्याज मुक्त ऋण : प्रथम चरण में नई सूक्ष्म इकाई के लिए पांच लाख रुपये तक का 100% ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है।
- सब्सिडी व प्रोत्साहन : योजना के तहत परियोजना लागत पर 10% सब्सिडी और वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान है।
- द्वितीय चरण : प्रथम चरण का ऋण समय से चुकाने पर उद्योग के विस्तार के लिए 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त ऋण मिलता है।
- पात्रता : 21 से 40 वर्ष की आयु, न्यूनतम आठवीं पास और ओडीओपी, विश्वकर्मा, श्रम सम्मान या आईटीआई/कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है।
इस तरह कर सकते हैं योजना में आवेदन
- ऑनलाइन पोर्टल : यूपी युवा साथी पोर्टल (yuvasathi.in) पर जाएं।
- पंजीकरण : अपने मोबाइल नंबर व ई-मेल से पोर्टल पर खाता बनाएं।
- विवरण दर्ज करें : अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल प्रशिक्षण और परियोजना रिपोर्ट का विवरण भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें : आधार, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और परियोजना रिपोर्ट अपलोड कर फाॅर्म जमा करें।
- जांच : फॉर्म जमा होने पर जिला उद्योग केंद्र जांच कर मामला संबंधित बैंक को स्वीकृत के लिए भेजेगा।