फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सीएम योगी से मिल सांसद अनूप प्रधान, सासनी-नानऊ मार्ग बदहाली से कराया अवगत, मिला आश्वासन

Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी-नानऊ मार्ग के बारे में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि यह मार्ग दो जिलों की सीमा को जोड़ता है। इसकी लंबाई 12 किलोमीटर अति दयनीय है। इसका सुंदरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ से हाथरस सांसद अनूप प्रधान की मुलाकात - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में हुए बहिष्कार को गंभीरता से लेते हुए नवनिर्वाचित सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने सासनी-नानऊ मार्ग सहित जिले के जर्जर मार्गों की समस्या से अवगत कराया और इनका निर्माण कराने की मांग की।

विज्ञापन

 
सासनी-नानऊ मार्ग की जर्जर हालत का जिक्र करते हुए सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि यह मार्ग दो जिलों की सीमा को जोड़ता है। इसकी लंबाई 12 किलोमीटर अति दयनीय है। इसका सुंदरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाए। सड़क में इतने गहरे गड्ढे हैं कि आए-दिन हादसे होते रहते हैं। 

सांसद ने मुख्यमंत्री से इस सड़क के निर्माण के लिए धनराशि जारी करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सांसद को जल्द ही इस समस्या के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें