फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे पर आग का गोला बनी चलती कार

Sun, 19 Apr 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जलती कार।   स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार देर रात अचानक चलती कार में आग लग गई। कार जब तक लपटों में घिरती, तब तक समय रहते उसमें सवार चार लोग बाहर निकल गए। मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




मथुरा के लक्ष्मीनगर के रहने वाले दिलीप कुमार सैनी पुत्र केदारनाथ सैनी परिवार के साथ कासगंज में एक कार्यक्रम में गए थे। वहां से लौटते समय उन्हें रात हो गई। रुहेरी बाईपास पार करने के बाद रात लगभग साढ़े 10 बजे उन्हें जलने की बदबू आने लगी। थोड़ी देर बार बोनट से धुआं उठने लगा, जो कि कार के एसी वैंट से अंदर आने लगा। चालक ने आनन-फानन कार गांव टुकसान के निकट रोकी और सभी नीचे उतर गए।



कार में चार लोग सवार थे। उतरने के कुछ मिनट बाद ही गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। मौके पर राहगीर जमा हो गए। आग की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सवार दूसरे वाहन से मथुरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन






गर्मी में गाड़ियों का रखें ख्याल

सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए गाड़ियों का विशेष ध्यान रखें। सर्विस समय पर कराएं। समय-समय पर कूलेंट व इंजन ऑयल का लेवल जांचते रहें। वाहन को छाया में खड़ा करें। यदि धूप में खड़ी भी करते हैं, तो थोड़े शीशे खोल दें। अंदर लाइटर, परफ्यूम या सैनेटाइजर न छोड़ें। कंपनी के मानक के हिसाब से टायर में प्रेशर कम रखें तथा टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें