फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूध विक्रेता से 2.21 लाख रुपये छीन ले गए बाइक सवार

Thu, 23 Apr 2026 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर गांव सिधौली के निकट मंगलवार की दोपहर को दो बाइक सवार युवक दूध विक्रेता से 2.21 लाख रुपये छीनकर भाग गए। आरोपियों ने तमंचे की बट मारकर पीड़ित को बेहोश कर दिया। हालांकि पुलिस इसे लेन-देन का विवाद बता रही है।
विज्ञापन




गांव जरीनपुर भुर्रका निवासी उपेंद्र कुमार दूध का कारोबार करते हैं। उपेंद्र मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कस्बा पुरदिलनगर की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा और एक जनसेवा केंद्र से कुल 2.21 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव सिधौली से निकलते ही स्विमिंग पूल से 200 मीटर आगे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पीछा कर उन्हें रोक लिया।



आरोपियों ने उनके सिर पर तमंचे की बट मारी, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गए। उपेंद्र का कहना है कि आरोपी उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर ही छोड़कर मौके से नकदी लेकर फरार हो गए। इधर, उपेंद्र को तलाश करते हुए उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो वह उन्हें बेहोश मिला। होश में आने पर उन्होंने पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन




लूट की बात सुनकर पुलिस में खलबली मच गई। चौकी प्रभारी मनवीर सिंह ने इस बारे में कोतवाली प्रभारी व सीओ सिकंदराराऊ को अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि लेनदेन के विवाद में फर्जी तरीके से लूट की घटना का नाटक रचा गया था। युवक ने पूछताछ के दौरान इस बारे में लिखकर भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें