सोमवार दोपहर गांव बढ़ानू के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पीछे बैठे युवक को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है।टक्कर मारने वाली दूसरी बाइक के सवार भाग गए।
दोपहर लगभग 12 बजे जय सिंह (35) निवासी गांव रायपुर बाइक पर सुरेश निवासी गांव आरिफपुर के साथ करमपुर बंबा के रास्ते से सुजावलपुर जा रहे थे। गांव बढ़ानू के पास सामने से आई अज्ञात बाइक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्हें सीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुरेश को भी गंभीर चोटें आई है, उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जय सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।