कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों एवं बेसिक शिक्षा विभाग के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गठित मीना मंचों ने केक काटकर आइडियल मीना का जन्म दिन मनाया।
छात्राओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए विभिन्न नाटकों का मंचन कर समाज को संदेश देने के प्रयास किए, जिससे छात्राओं को तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाथरस में मीना का केक विद्यालय की वार्डन डॉ.प्रतिभा भारद्वाज ने काटा। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं से सरस्वती वंदना पेश की।
इसके बाद आइडिल मीना की कई छात्राओं ने कहानियां सुनाईं तो कई ने नाटक प्रस्तुत कर बालिका शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज में छात्राओं की भूमिका का प्रदर्शन करने के लिए लघु नाटिकाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी।
विद्यालय की छात्रा नीलू कुलश्रेष्ठ, सुनीता कुमारी, नीरू सक्सेना, रूबी कुमारी, चारू प्रिया आदि शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं। इसके अलावा जिले के अन्य कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी मीना का जन्म दिन उत्साह से मनाया गया। बालिकाओं को आइडियल मीना की कहानी दिखाई और सुनाई गई।
इससे उनको आगे बढ़ने को प्रेरित किया गया।