फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सासनी में प्रसूता व गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, हंगामा

Fri, 08 May 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कस्बे के नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार की शाम को प्रसूता व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन






मेंडू के रहने वाले बंटू ने रोते हुए बताया कि आठ साल पहले पिंकी से उनकी शादी हुई थी। आठ साल बाद घर में पहले बच्चे की खुशी थी। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर वे पत्नी को लेकर सासनी में पुरानी मंडी स्थित प्राइवेट अस्पताल लाए थे और यहां भर्ती कराया था। यहां चिकित्सक ने कुछ ही घंटे में बच्चा होने का दावा किया था।



दोपहर बाद तक प्रसव नहीं हुआ, जबकि उनकी पत्नी दर्द से कराह रही थी। इसके थोड़ी देर बार जानकारी मिली कि पत्नी की मौत हो गई। पिंकी की मौत की खबर से परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद स्टाफ ने कहा कि बच्चा पेट में ही खत्म हो गया था, जिससे मां की मृत्यु हो गई। मेंडू के अलावा रिश्तेदारी से लोग अस्पताल पहुंच गए और यहां हंगामा काटा।
विज्ञापन







घटना की जानकारी पर एसएचओ सासनी विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। तब तक चिकित्सक वहां से भाग चुके थे। बंटू ने आरोप लगाया कि अस्पताल के चिकित्सक बीएएमएस हैं। उन्हें घटना के बाद इसकी जानकारी हुई। इसके बाद भी ऑपरेशन के लिए उनकी पत्नी को भर्ती कर लिया गया। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण में परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें