फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मां-बेटे को पीटा, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मां का इलाज कराकर गौरव घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे वह अपनी गली के अंदर घुसे तो भगवान स्वरूप के घर के सामने पहले से खड़े नामजदों ने एकराय होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के कश्यप नगर निवासी गौरव गौतम पुत्र कृष्णमुरारी ने कोतवाली में सूरज, रोहित पुत्र ताराचंद्र, चंद्रवती पत्नी ताराचंद्र, तनु पुत्री ताराचंद्र निवासी कश्यप नगर, भूरा व राकेश निवासी नगला केसरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गौरव ने कहा है कि वह हाल में आगरा के खंदारी इलाके के शीतला रोड पर रह रहे हैं। पांच फरवरी को शाम करीब छह बजे उनकी मां साधना देवी को मोहल्ले के नामजदों ने पीटा। वह माताजी का इलाज कराकर घर ले जा रहे थे। रात करीब 10 बजे वह अपनी गली के अंदर घुसे तो भगवान स्वरूप के घर के सामने पहले से खड़े नामजदों ने एकराय होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें