महेश को काम से लौटने पर पत्नी गीता देवी और छह वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिलीं। आरोप है कि आरोपी दोनों को अपने साथ ले गए हैं। आरोपी महिला ने फोन पर बताया कि गीता को सादाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया, लेकिन बेटी के बारे में जानकारी नहीं दी।
पत्नी और छह वर्षीय बेटी के लापता होने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगला गिरधारी कुरसंडा निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह पंजाब के कपूरथला में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते थे। इस दौरान उनकी शीला, कुंदन, नेहा, मोनिका और प्रदीप कुमार से जान-पहचान हुई।
विज्ञापन
महेश के मुताबिक, 17 मई को काम से लौटने पर पत्नी गीता देवी और छह वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिलीं। आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि यह लोग दोनों को अपने साथ ले गए हैं। शीला ने फोन पर बताया कि गीता को सादाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया, लेकिन बेटी के बारे में जानकारी नहीं दी।
महेश ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकी भी दी गई। उन्होंने पत्नी व बेटी को बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच, महिला और बच्ची की तलाश तथा आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।