घर में घुसकर आरोपियों ने बड़े-बूढ़ों से मारपीट की। उसके बाद से जान से मारने की धमकी भी दी रही है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सहपऊ के गांव चौबारा निवासी अखिलेश कुमार ने गांव के ही चार लोगों के विरूद्ध नामजद उसके और उसके माता-पिता के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने कहा है कि 11 अगस्त को वह घर पर ही थे। उसी समय गांव के टीटू,अमित, नारायन सिंह एवं कालीचरन आयै ।
उन सभी ने उसके साथ घर में घुसकर उसकी मां एवं पिता के साथ डंडे से मारपीट की । मारपीट में उसकी मां का हाथ टूट गया है। इसके बाद वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।