फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुबह की गोमती एक्सप्रेस शाम को पहुंची, महानंदा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी और कोहरे का असर शुक्रवार को रेल यातायात पर दिखाई दिया। सुबह 11.45 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचने वाली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से शाम छह बजे के बाद स्टेशन पर पहुंच सकी। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते 15483 महानंदा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं 15707 अमृतसर एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस, कालका मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित अन्य कई ट्रेनें भी लगभग दो घंटे लेट रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्तीकरण से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्री लगातार उद्घोषणा प्रणाली और मोबाइल के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेते नजर आए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित रखी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें