फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.85 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।जिले में 18 सितंबर से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान को सफल बनाने को लेकर सभी की जिम्मेदारी निर्धारित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में 18 सितंबर से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह के निर्देशन में टीमें शून्य से पांच साल तक के 2.85 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
उन्होंने बताया कि पहले दिन बूथों में दवा पिलाई जाएगी और उसके बाद टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। 26 सितंबर (सोमवार) को छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर सभी की जिम्मेदारी निर्धारित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले पर टास्क फ़ोर्स की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित की जा चुकी है। पहले दिन 785 बूथ लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलवाएं। जन्म के समय पर, छह सप्ताह, दस सप्ताह, 14 सप्ताह तक और उसके बाद पांच साल तक दवा पिलाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें