फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज रोपे जाएंगे 17 लाख से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज रोपे जाएंगे 17 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक विभाग करेंगे पौधरोपण में सहभागिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिलेभर में शुक्रवार को 28 विभागों की मदद से जिलेभर में 17 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। गुरुवार को वन विभाग के अधिकारी पौधरोपण की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। सभी विभागों ने वन विभाग की 14 नर्सरी से पौधों का उठान कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का हरियाली पर खासा ध्यान है। पिछले वर्ष 11 करोड़ पौधे रोपे गए थे। इस बार पौधरोपण के साथ फिर से बृज की धरा को हरा-भरा करने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को रोडवेज, एआरटीओ, वन विभाग, बिजली विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित 28 विभागों की मदद से सुबह नौ बजे से शाम तक 17 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की एक दर्जन से अधिक नर्सरियों से विभाग पौधों को उठाने के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर में 28 विभागों की मदद से 17 लाख 95 हजार पौधों का रोपण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें