बस स्टैंड पर ट्रक की चपेट में आने से घायल महिला। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के निकट शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार दंपती को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। शनिवार को कस्बा पुरदिलनगर निवासी राजबहादुर अपनी पत्नी मंजूलता के साथ मोपेड से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे।
जैसे ही मोपेड रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंची। तभी एटा की तरफ से आते तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। मौके पर भीड़ जुट गई। आनन फानन घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। संवाद