फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर में घुसकर देर रात महिला से छेड़खानी, बच्चा छीनने का प्रयास, चारे दबोचे, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 11 Oct 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़िता का आरोप है कि घर में घुसने का विरोध किया तो आरोपियों ने दो साल के बेटे को उठाने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपियों का डटकर सामना किया तो भड़के आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन
सासनी कोतवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाली एक महिला ने मारपीट, छेड़खानी और बच्चे को ले जाने का प्रयास करने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर की रात 12 बजे पति ड्यूटी के लिए चले गए थे। इसके बाद वह अपने बच्चे के साथ सो गईं। रात करीब ढाई बजे उनकी आंख खुली तो राजेश, संजू, राजकुमार और भरत उनके पास ही थे। उन्हें देखकर वह चौंक गईं। घर में घुसने का विरोध किया तो आरोपियों ने दो साल के बेटे को उठाने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपियों का डटकर सामना किया तो भड़के आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। इसके बाद छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता के पास रखा मोबाइल लेकर भाग गए। 

जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी रेलवे ठेकेदार के पास लेबर का काम करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि छेड़खानी का आरोप गलत है। मजदूरों से मोबाइल का कवर मिला है, जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें