फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से जीवन हो जाता है सरल

विज्ञापन
बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उनके अनुयायी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर इस बार जिले में कोई बड़ा आयोजन तो नहीं हुआ, लेकिन घरों और कुछ अन्य स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान बुद्ध की जयंती मनाई ग्रइ। इस मौके पर भगवान बुद्ध को नमन किया गया। कुछ लोगों ने गरीबों को भोजन और मास्क का वितरण भी किया।
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अनुयायियों ने मोमबत्ती जलाकर भगवान बुद्ध को पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर बंटी भैया और लल्लन बाबू एडवोकेट ने लोगों से अपील की कि वह भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलें। बंटी भैया ने कहा भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से जीवन सरल हो जाता है। समाज के लोगों से बौद्ध धर्म अपनाने की अपील की। बुद्ध वंदना भी की गई। इस मौके पर योगेश केसरी, दाताराम नंदन, अरविंद विमल, राजकुमार राज, नरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अगम प्रिय सत्संगी ने बुद्ध वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित किए। सत्संगी ने कहा कि लुंबिनी वन में जन्मे भगवान गौतम बुद्ध महान कारुणिक व गंभीर विचारधारा वाले थे। उन्होंने एक ऐसे धर्म का प्रतिपादन किया, जो वैज्ञानिक कसौटी पर खरा उतरा। इस कारण इस धर्म को दुनिया के अधिकतर देशों ने अपनाया। समाजसेवी विनोद चौधरी ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर जरूरतमंदों को चाय के साथ मास्क भी वितरित किए। अन्य कई स्थानों पर भी बुद्ध जयंती मनाई गई।

बुद्ध की जयंती मनाते रामेश्वर उपाध्याय। - फोटो : HATHRAS

अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ भगवान बुद्ध की जंयती मनाते पंकज प्रेमाकर व अन्य।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें