संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में आए कस्बा सिकंदराराऊ निवासी युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक व उसके तीन साथियों ने युवती के साथ मारपीट करने लगे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इगलास रोड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति का सिकंदराराऊ निवासी साला वकील आया हुआ है। गांव की युवती बुधवार की रात को करीब आठ बजे शौच को गई थी, उसके साथ परिवार की तीन बच्चियां और थीं। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में रोक कर वकील युवती से छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो वहां पर वकील के तीन रिश्तेदार आ गए और गाली-गलौज देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे और फिर धमकी देकर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने वकील, मुकीम, कालू खां व आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट