फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नहर में डूबकर सादाबाद के युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस: मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद के एक युवक की मौत वरवाडा जौनपुर में नहर में नहाते समय हुए हादसे में अचानक मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जौनपुर जाने के लिए प्रशासन से ऑनलाइन अनुमति भी मांगी, जिसके बाद शाम को परिजन उसके शव को लाने के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के मुताबिक, सादाबाद के सलेमपुर रोड देव नगर निवासी अजय कुमार का 19 वर्षीय बेटा श्यामू बरवाडा जौनपुर में रेलवे पुल बनाने में मजदूरी का काम करता था, बताते हैं कि 30 अप्रैल को वह वहां नहर में नहाने गया था, इसी दौरान हुए हादसे में नहर में डूब कर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से परिजनों ने जौनपुर जाने के लिए ऑनलाइन अनुमति मांगी, बताते हैं कि शाम को ई पास जारी होने के बाद परिजन जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अनुमति के लिए सभासद उर्मिला चौधरी ने भी इस संबंध में एक पत्र उपजिलाधिकारी को लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें