फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनगंज में भी पानी के लिए मारामारी

Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर के बीचों-बीच स्थित मोहनगंज में कई महीने से हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट बना हुआ है। बता दें कि इस हैंडपंप से मोहनगंज के अलावा चिंताहरण रोड, मोहनगंज बाजार, राइन गली के लोग पानी भरते हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट और गहरा गया है। लगातार कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से स्थिति और भी अधिक खराब हो जाती है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। 
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई जलकल संस्थान और नगर पालिका द्वारा कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। भीषण गर्मी में तो लोगों को इस हैंडपंप की जरूरत और महसूस हो रही है।

पेयजल संकट पर बोले लोग
 नगरपालिका और जल कल संस्थान यहां के हैंडपंप को ठीक ही नहीं करा रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई हैं। पानी के लिए सभी परेशान हैं। 
 राजू शर्मा, मोहनगंज। 

 कई घंटे तक लगातार बिजली गुल होने के बाद पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। मोहल्ले में एक मात्र नल है, वह भी कई महीने से खराब पड़ा है। 
 महेश पाराशर, मोहनगंज। 

हैंडपंप को कई बार चंदा एकत्रित कर ठीक कराया गया है, लेकिन हर बार खराब हो जाता है। नगर पालिका इस हैंडपंप की पुन: रीबोरिंग कराए, तभी कुछ होगा। 
दीपक शर्मा, चिंताहरण रोड। 

हमारी गली में तो कोई नल ही नहीं है। गली के बाहर का हैंडपंप भी गायब हो गया। मोहनगंज से पानी भरकर लाते थे, अब यहां भी नल खराब है। बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुन्ना खां, राइन गली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें