कोतवाली परिसर में कोतवाल सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में शांति व्यवस्था की बैठक होती हुई
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कोरोना को लेकर गणेश चतुर्थी को निकलने वाली श्री गणेश भगवान की शोभायात्रा और मोहर्रम पर निकलने वाला ताजिया जुलूस का आयोजन इस बार नहीं होगा। सरकार या पुलिस प्रशासन की मंशा किसी भी समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। कोरोना महामारी से रोकथाम के लिए ये कदम उठाए गए हैं। ये बातें कोतवाली में आयोजित शांति व्यवस्था की बैठक में कोतवाल सत्य प्रकाश ने कही।
उन्होंने कहा कि इस बीमारी के बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें। सभी नियमों का पालन करें। पूजा पाठ घर में ही करें। बैठक में चेयरमैन विपन वशिष्ठ, वीरेंद्र जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार दिए। मौके पर एसएसआई विजेंद्र सिंह, एसआई अखिलेश बघेल, भाजपा मंडलाध्यक्ष अंशुल शर्मा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष नीरज वर्मा, आसिफ अली, राम कुमार गुप्ता उर्फ छकौड़ी सेठ, गिर्राज बाबू शर्मा, सुशील सेठ, सतेंद्र शर्मा, हरीश सेठ, देवी लाल वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, पवन कुमार आदि थे ।