फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 68 की उम्र में पहाड़ों पर 30 किमी दौड़े मोहन, जीता मेडल

Fri, 21 Aug 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उम्र 68 साल, सामने 30 किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता और मंजिल टिक्कर ताल। सादाबाद के गांव मंस्या खुर्द निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य ने हौसले और फिटनेस की मिसाल पेश करते हुए चंडीगढ़ में आयोजित लेक टू लेक 30 किमी अल्ट्रा मैराथन पूरी की। उन्होंने यह दूरी 3 घंटे 58 मिनट में पूरी कर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

16 अगस्त को आयोजित मैराथन चंडीगढ़ से शुरू हुई और पहाड़ी रास्तों से होते हुए टिक्कर ताल पहुंचकर पूरी हुई। रास्ते में चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मोहन सिंह पूरे उत्साह के साथ दौड़ते रहे और निर्धारित दूरी पूरी की। मोहन सिंह की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि दौड़ने के लिए उम्र नहीं, हौसला और अनुशासन जरूरी है। 68 वर्ष की उम्र में 30 किलोमीटर की पहाड़ी दौड़ पूरी कर उन्होंने अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें