फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर जारी, तैयारी में जुटे परीक्षार्थी

Thu, 12 Nov 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। यूपी बोर्ड की आगामी परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्र-छात्राओं को नए परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन और प्रश्नों के प्रारूप से रूबरू कराने के लिए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब इन मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर परीक्षार्थियों ने विशेष अभ्यास करना शुरू कर दिया है। इन मॉडल पेपर से छात्र-छात्राओं को यह समझने में आसानी हो रही है कि प्रश्नपत्र में अति लघु, लघु, दीर्घ उत्तरीय और बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या कितनी होगी और किस अध्याय से कितने अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
डीआईओएस डाॅ. नीरज गोयल ने बताया कि मॉडल पेपर को केवल देखने के बजाय उसे हल करने की रणनीति अपनानी चाहिए। उन्हाेंने बताया कि जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में मॉडल पेपर्स के आधार पर प्री-बोर्ड व मॉक टेस्ट कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्र पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में बैठ सकें।
विज्ञापन


तैयारी का सही तरीका

-समय सीमा में हल करें : मॉडल पेपर को तीन घंटे 15 मिनट की निर्धारित समय सीमा में घर पर घड़ी रखकर हल करें, ताकि मुख्य परीक्षा में समय प्रबंधन की समस्या न आए।
-ओएमआर भरने का अभ्यास : 10वीं के छात्र ओएमआर शीट पर गोले भरने की नियमित प्रैक्टिस करें, क्योंकि एक भी गलत गोला भरने या कटिंग करने पर अंक कट जाते हैं।
-कमजोर विषयों की पहचान : मॉडल पेपर हल करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान करें और देखें कि किस चैप्टर के फॉर्मूले, डेरिवेशन या व्याकरण में त्रुटि हो रही है।
विज्ञापन

-स्टेप मार्किंग पर ध्यान : गणित और विज्ञान जैसे विषयों में हर चरण के अंक निर्धारित होते हैं, इसलिए शॉर्टकट के बजाय सही विधि से उत्तर लिखें।

मोबाइल या कंप्यूटर से भी कर सकते हैं डाउनलोड
-सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर जाएं।
-होमपेज पर बाईं ओर दिए गए मेन्यू में मॉडल पेपर विकल्प पर क्लिक करें।
-स्क्रीन पर कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयवार लिंक (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भौतिक, रसायन, इतिहास आदि) खुल जाएंगे।
-संबंधित विषय के आगे दिए गए विकल्प पर क्लिक कर पीडीएफ फाइल सुरक्षित कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें