फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मातम में बदलीं खुशियां, डिवाइडर से टकराई कार, पिता-पुत्री की मौत

Thu, 12 Nov 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मनोज उर्फ पुष्पेंद्र और नित्या।  फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसायन। गांव बस्तोई के निकट मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल निर्माण के लिए रखे डिवाइडर से टकराकर एक हुंडई ऑरा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नगला रति निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ पुष्पेंद्र और उनकी तीन वर्षीय बेटी नित्या की मौत हो गई, जबकि पत्नी ज्योति और चचेरा भतीजा जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे से इस परिवार में भाई दूज की खुशियां मातम में बदल गईं। मनोज कुमार दिल्ली-नोएडा में ओला कंपनी की कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। दीपोत्सव पर वह गांव आए थे। मंगलवार को वह अपनी पत्नी ज्योति और दोनों बेटियों नित्या व मान्या को अपनी ससुराल गांव अमृतपुर असदपुर से लेकर भतीजे जितेंद्र के साथ कार से नगला रति लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव बस्तोई के निकट रजबहे के पुल निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर रखे डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चारों लोग अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली और सलेमपुर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर सीएचसी सिकंदराराऊ भिजवाया।
गंभीर हालत में चारों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान मनोज और उनकी बेटी नित्या ने दम तोड़ दिया। ज्योति और जितेंद्र का उपचार जारी है।
बुधवार शाम दोनों के शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क पर संकेतक और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए जाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि सड़क पर रखे डिवाइडर से कार टकराने के कारण चार लोग घायल हुए थे। इनमें पिता-पुत्री की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें