फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: भारत-पाक तनाव के बीच हाथरस पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Wed, 07 May 2025 07:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फायर बिग्रेड, आपदा राहत प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यूपी 112 की 25 गाड़ियों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को अलर्ट किया जाएगा। पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल कराए जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। 
विज्ञापन
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जिले में भी पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने हाथरस जिले में इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े विभागों को अलर्ट कर दिया है। जिले के फायर बिग्रेड, आपदा राहत प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यूपी 112 की 25 गाड़ियों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को अलर्ट किया जाएगा। पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल कराए जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। 

विज्ञापन


पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस वाहनों को घनी आबादी में खड़ा कर कोई भी संदेश जारी किया जा सकेगा। फायर बिग्रेड की गाड़ियों को निर्धारित रेस्पांस टाइम से भी कम समय से रिस्पांस देने के निर्देश जारी किए गए हैं। आपदा विभाग को देहात क्षेत्रों में अपने विभागीय कर्मचारियों के जरिए अलर्ट कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इनसे जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जीआरपी और आरपीएफ भी अपने बचाव संयंत्रों के साथ तैयार रहेंगे। 

फायर बिग्रेड को अलर्ट कर दिया गया है। यूपी-112 की गाड़ियों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम चालू है। इसके जरिए तत्काल इमरजेंसी संदेश जारी करने की व्यवस्था की गई है। -चिंरजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक।
माहौल को देखते संबंधित सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। मॉक डि्रल को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। आज पुलिस लाइन परिसर में मॉक डि्रल कराया जाएगा। -राहुल पांडेय, डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका का पब्लिक एड्रेस सिस्टम ध्वस्त 

कोरोना काल में नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में लगाया गया पब्लिक एड्रेस सिस्टम ध्वस्त हो गया है। इस सिस्टम के तहत शहर भर में स्पीकर लगवाए गए थे। पालिका परिषद के कार्यालय में अलग से एक केबिन बनाया गया था। यहां से पूरा सिस्टम चलता था, लेकिन अब यह पब्लिक एड्रेस सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। शहर में न तो स्पीकर बचे हुए हैं और न ही पालिका परिषद के केबिन में इसकी कोई मशीन लगी है।

हाथरस में भी सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल कराने की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 6 मई को जिले में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित कराए जाने की मांग की। इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक शिवनारायण शर्मा को सौंपा गया।

यह पहल हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बन रहे युद्ध के हालातों को देखते हुए की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सात मई को देशभर के 244 चिह्नित जिलों में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, जिसमें आम नागरिकों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों को आपदा एवं संकट की स्थिति में सतर्कता व त्वरित प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

एबीवीपी का कहना है कि हाथरस जिले को भी इस राष्ट्रव्यापी सुरक्षा तैयारी में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि यहां के नागरिक भी संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हो सकें। ज्ञापन देने वालों में जिला संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा, आदित्य शर्मा, सुमित, सूरज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें