फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय मुरसान पर सोमवार को मनरेगा कर्मचारी महासंघ हाथरस के बैनर तले मनरेगा कर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी मुरसान ज्योति शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि सरकार द्वारा उनके प्रति काफी ढीला रवैया बरता जा रहा है।
अधिकारी भी संविदा कर्मियों का शोषण कर रहे हैं। मनरेगा कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों में काफी भेदभाव अपनाया जा रहा है। जिससे मनरेगा कर्मचारी बहुत परेशान हैं। समान कार्य समान वेतन की प्रक्रिया लागू की जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी सुनहरी लाल गौतम ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ मनरेगा कर्मियों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनरेगा कर्मचारी महासंघ हाथरस अध्यक्ष राहुल कौशिक, रोजगार सेवक संघ जिला अध्यक्ष मुकेश बाबू, अमित कुमार, शिवकुमार, रवि कुमार ओम हरि, सुमित शर्मा, अंशुल शर्मा, विजयपाल, लक्ष्मण, गोवर्धन, ऋषि, दिनेश, अनिल कुमार, प्रमोद शर्मा आदि मनरेगा कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें