फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने विधानसभा सदन में उठाई बिजली की समस्या

विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान शनिवार को सादाबाद के विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को सादाबाद कस्बे में झूल रहीं विद्युत लाइनों की समस्या को सदन में सरकार के समक्ष रखा।
उपाध्याय ने कहा कि कस्बा के मोहल्ला कृष्णा नगर, मोहल्ला व्यापारियान, आनंद नगर, मोहल्ला चामड़ वाला, बजरिया, कहारान धोबियान गली, पंडितान गली, बस स्टैंड सादाबाद, मोहल्ला जैसवाल में खंभे और केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण इतने फाल्ट होते हैं कि नगरवासियों को मात्र आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे नगरवासी बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्याय की बात सुनकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जवाब दिया कि उन्होंने जो प्रश्न उठाया है, उसका निस्तारण 30 जून तक करा दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने सादाबाद नगर के मोहल्लों के विद्युत खंभे एवं केबल को बदलने के लिए 12,34,570 रुपये की धनराशि की स्वीकृति करने का आश्वासन दिया। रामवीर ने समस्या का निस्तारण किए जाने के लिए ऊर्जा मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि जिस समय पूर्व मंत्री ने यह मुद्दा उठाया, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें