फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीएम योगी आज अलीगढ़ में, हाथरस के तीनों विधायकों ने बनाई समस्याओं की सूची, रखेंगे उनके समक्ष

Tue, 05 Aug 2025 01:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ में आ रहे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं रखने की विधायकों ने तैयारी कर ली है। हाथरस सदर, सादाबाद और सिकंदराराऊ के विधायकों ने वह लिस्ट बना ली है, जिसे वह सीएम योगी के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 अगस्त को पड़ोसी जिले अलीगढ़ में आगमन के मद्देनजर हाथरस जिले के तीनों विधायकों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूची तैयार कर ली है। वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान इन समस्याओं को सीएम के समक्ष रखेंगे। उन्हें उम्मीद है कि सीएम से इन समस्याओं के निदान के लिए ठोस आश्वासन मिलेगा। 

विज्ञापन


हाथरस सदर विधानसभा
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने जो सूची बनाई है, उसमें चयनित भूमि पर मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण शुरू कराने, सासनी-विजयगढ़ मार्ग का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण शुरू कराने, शहर में ऑडिटोरियम निर्माण की प्रकिया को तेज कराने, क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से चयनित स्थलों का सुंदरीकरण कराने की मांग शामिल है। 

सिकंदराराऊ विधानसभा
विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना की सूची में 15-20 साल पुराने उन जर्जर मार्गाें का दोबारा निर्माण कराते हुए उनको लोक निर्माण विभाग को सौंपने की मांग प्रमुख है, जिनका अभिलेखों में कोई लेखा-जोखा नहीं है। इसके अलावा सिकंदराराऊ में बस स्टैंड के लिए चिह्नित कृषि फार्म की भूमि को परिवहन निगम को हस्तांतरित करने की कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दिलाने, सिकंदराराऊ में ट्रॉमा सेंटर पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ की तैनाती कराने, खिदरपुर-नगला कोठी में काली नदी पर पुल का निर्माण कराने, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर कासगंज-मथुरा के रेल समपार संख्या 289 पर दो लेन ऊपरगामी पुल का निर्माण शुरू कराने की मांग भी उनकी सूची में शामिल है। 
विज्ञापन


सादाबाद विधानसभा
सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी सीएम के समक्ष विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण, किसानों को पूरे 10 घंटे विद्युत आपूर्ति दिलाने, सादाबाद एवं कुरसंडा रजबहों में पानी पहुंचाने, तहसील सादाबाद में भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग उठाएंगे। यह भी बताएंगे कि कानूनगो और लेखपालों के रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें