फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: योगी से मिले विधायक, मेडिकल कॉलेज बनवाने की रखी मांग, सीएम ने दिया आश्वासन

Thu, 19 Dec 2024 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस विधायक अंजुला माहौर और सिकंदराराऊ विधायक सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। हाथरस में मेडिकल कॉलेज के निर्माण, सासनी-नानऊ और सासनी-अकराबाद मार्गों के नवनिर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते हाथरस-सिकंदराराऊ विधायक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने 17 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायकों ने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन


सासनी से विजयगढ़ होकर जाने वाले सासनी-नानऊ और सासनी-अकराबाद मार्गों का जल्द से जल्द नवनिर्माण कराने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी और दोनों मार्गों के निर्माण की भी स्वीकृति दी। सिकंदराराऊ विधायक ने भी अपनी विधानसभा से संबंधित समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें