संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने नकटपुरा से टटी डंडिया तक दो किमी लंबी 1.28 करोड़ की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया। मौके पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर विधायक का स्वागत सम्मान किया।
बता दें कि इस सड़क के निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। इसके निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन तो सुगम होगा ही उसके साथ गांव की सड़क से दूरी कम हो गई। इस अवसर पर राना ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह कर क्षेत्र में पांच सड़कों के लिए पांच करोड़ से ज्यादा का बजट मंजूर कराया।
अब तक पोरा से नगला मसंद तक 1.28 करोड़, एनएच 93 से महमूदपुर तक 58 लाख, निर्मला कोल्ड से पत्तीगढ़ी तक 58 लाख, खेड़ा परसौली से चिंता गढ़ी तक 81 लाख की लागत से सड़कें बन रही है। मौके पर अरविंद कुमार शर्मा इंजीनियर, देवेंद्र राजपूत, गजेंद्र चक, होती सिंह राजपूत, लोकेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, देवदत्त बर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख, नरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, धनपाल सिंह राघव, संजय सिंह, राकेश सिंह, कमल सिंह, पवन कुमार, सोमवीर सिंह, योगेंद्र कुमार, नितिन पुण्ढीर, लोकेश जादौन प्रधान, शिवप्रताप सिसौदिया, सतेंद्र राजपूत आदि थे।