फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सर्प को डंडा समझकर उठाया, दो बार डसा, मौत

Thu, 08 Oct 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गांव नगला रति निवासी 27 वर्षीय साहब सिंह की मंगलवार देर रात सर्पदंश से मौत हो गई। साहब सिंह मकान के बाहर दुकान चलाकर वाहनों में पंचर लगाने का काम करते थे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव में गमगीन माहौल में साहब सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक में गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। साहब सिंह के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करने के बाद साहब सिंह खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें डंडे जैसी वस्तु दिखाई दी।
उन्होंने उसे डंडा समझकर हाथ से उठाने का प्रयास किया तो उसमें छिपे सर्प ने उनके हाथ में डस लिया। साहब सिंह ने डंडे से सर्प पर प्रहार कर उसे मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसे मरा समझकर हाथ में लेकर खेत की ओर चले। इस दौरान सर्प ने दूसरी बार उनके दूसरे हाथ में डस लिया। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साहब सिंह तीन भाई थे। उनके एक भाई प्रमोद दूसरे शहर में नौकरी करते हैं और धर्मेंद्र गांव में ही रहते हैं। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें