छात्र स्कूल के लिए गया था। वह स्कूल नहीं पहुंचा। घरवाले छात्र के लौटने का इंतजार करने लगे। छात्र नहीं लौटा तो परिजनों ने सभी जगह तलाशा, पर वह कहीं नहीं मिला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजहरी निवासी 14 वर्षीय छात्र घर से स्कूल के लिए गया था। छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजन उसको ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे, लेकिन वह स्कूल ही नहीं पहुंचा था। यह जानकर परिजनों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पिता रामप्रकाश ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार 3 दिसंबर सुबह करीब 09.30 बजे घर से केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में पढ़ने गया था। वह कक्षा नौ का छात्र है। छुट्टी के बाद जब वह वापस घर नहीं आया तो उन्होंने स्कूल में शिक्षकों से जानकारी की।
इसमें पता चला कि छात्र सुबह से स्कूल आया ही नहीं। छात्र को आसपास सभी जगह तलाशा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि टीम गठित का छात्र को तलाशा जा रहा है।