फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: तलाकशुदा महिला ने जब डीएम को दिया आवेदन, तब खुला राज, तांत्रिक ने उकसाया था धर्म परिवर्तन के लिए

Thu, 04 Dec 2025 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तबीयत खराब होने के कारण महिला तांत्रिक के संपर्क में आईं थीं, जो दिव्यांग है। भाई का आरोप है कि यह व्यक्ति तंत्र-मंत्र भी करता है। महिला ने डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तलाकशुदा महिला ने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन के लिए डीएम के समक्ष आवेदन किया था, जब मामले की जांच हुई तो हकीकत से पर्दा उठा। अब महिला के भाई ने उसे उकसाने वाले दिव्यांग व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलीम (50) निवासी मोहल्ला कस्सावान सासनी के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने, परिवार वालों से मारपीट, गाली-गलौज देने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि दस साल पहले उनका तलाक हो चुका है। वे तब से उनके साथ ही मायके में रह रहीं हैं।

कुछ महीने पहले उनकी तबीयत खराब होने के कारण मोहम्मद सलीम के संपर्क में आईं थीं, जो दिव्यांग है। भाई का आरोप है कि यह व्यक्ति तंत्र-मंत्र भी करता है। इस कारण उसकी बहन बहकावे में आ गई। प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आई थी। मामला तब तूल पकड़ा, जब महिला ने डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए धर्म परिवर्तन की अनुमति मांगी। महिला ने लिखा था कि उसने नाम भी रख लिया है। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में जांच की तो सलीम का नाम सामने आया। परिजनों से बात की तो उन्होंने पूरी बात बताई।
विज्ञापन


परिवार ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उन्हें धमकाया और मारपीट की। 3 दिसंबर को परिजन कोतवाली सासनी पहुंचे तथा आरोपी सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी रामानंद कुशवाहा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें