फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो साल बाद कानपुर में मिला गुमशुदा शिवा, माता-पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू

Tue, 05 May 2026 02:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिवा 9 जुलाई को बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा। तलाश का यह सिलसिला 4 मई 2026 को तब खत्म हुआ, जब पुलिस को सटीक सूचना मिली कि बालक कानपुर जनपद में देखा गया है।
विज्ञापन
गुमशुदा बालक शिवम उर्फ शिवा बरामद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2024 में घर से लापता हुए 13 वर्षीय बालक शिवम उर्फ शिवा को हाथरस पुलिस ने दो साल के बाद सकुशल तलाश लिया है। कानपुर की गलियों में कबाड़ चुनकर गुजारा कर रहे बालक को जब पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया, तो माता-पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


घटना 11 जुलाई 2024 की है। जब सासनी के ''नाई का नगला'' निवासी अतर सिंह ने थाने में सूचना दी कि उनका बेटा शिवम 9 जुलाई को बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा। 

तलाश का यह सिलसिला 4 मई 2026 को तब खत्म हुआ, जब पुलिस को सटीक सूचना मिली कि बालक कानपुर जनपद में देखा गया है। सूचना मिलते ही सासनी पुलिस ने टीम कानपुर भेजी और बालक को सासनी लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें