फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: लापता युवक सलवार सूट के साथ दुपट्टा डाले किन्नरों के साथ मिला, परिजनों के साथ जाने से किया इनकार

Thu, 04 Jun 2026 11:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक देवी जागरण, शादी समारोह समेत विभिन्न संगीत और बैंड-बाजों में भी काम करता था। वहीं से वह किन्नरों के संपर्क में आ गया। 27 मई को अपने घर से बिना बताए चुपचाप चला गया था।
विज्ञापन
थाने में किन्नर और परिजनों के साथ गगन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले से लापता युवक उसावां कस्बे में किन्नरों के यहां मिल गया है। युवक के माता-पिता मोबाइल सर्विलांस के सहारे 3 जून को उसावां थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष की मदद से युवक को अभिरक्षा में ले लिया। युवक ने परिवारियों के साथ जाने से इन्कार कर दिया है। युवक के परिजन खाली हाथ हाथरस लौट गए।

विज्ञापन

जनपद हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के ग्राम नया नगला गौहाना निवासी अरविंद कुमार का युवा पुत्र गगन कुमार 27 मई को अचानक लापता हो गया था। इस संबंध में गगन कुमार के परिजनों ने थाना सासनी में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। वहां की पुलिस ने युवक की बरामदगी के प्रयासों के तहत उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया।

पुलिस युवक के पिता अरविंद कुमार को लेकर मोबाइल सर्विलांस के सहारे परिजनों के साथ उसावां आ धमके। यहां थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह को पूरी बात बताई। इसके बाद उसावां पुलिस ने कस्बे के गूराबरेला बाइपास पर मंगलवार बाजार के पास मकान बना कर रह रहे किन्नरों के यहां से युवक गगन कुमार को खोज लिया, कर लिया, युवक किन्नरों के वेश में मिला। सलवार लेडीज सूट के साथ दुपट्टा डाले हुए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस युवक को थाने ले आई। इस पर पीछे-पीछे अन्य साथी किन्नर भी अपने गुरु चांदनी के साथ थाने पहुंच गए। किन्नरों ने बताया कि युवक स्वेच्छा से उनके पास रह रहा है। युवक अगर जाना चाहता है तो जा सकता है। पुलिस ने युवक से पूछा तो उसने अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया।

कहा कि वह यहीं किन्नरों के साथ ही रहेगा। इसके बाद युवक के पिता किन्नरों के गुरु से यह कहकर चले गए कि यदि कभी वह घर वापस आना चाहे तो इसे रोकना नहीं। थानाध्यक्ष ने बताया युवक बालिग है। अपनी मर्जी से किन्नरों के साथ रह रहा है। युवक अपने यहां देवी जागरण, शादी समारोह समेत विभिन्न संगीत और बैंड-बाजों में भी काम करता था। वहीं से वह किन्नरों के संपर्क में आ गया। 27 मई 2026 को अपने घर से बिना बताए चुपचाप चला आया।

Next
AU ऐप में पढ़ें