फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही की मौत, दूध लेने जा रहे थे डेयरी

Mon, 01 Jun 2026 09:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मनु रोजाना दूध लेने जाते थे, फिर अचानक कैसे हादसा हो गया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शी फोन पर बात करते समय ट्रैक पार करने की बात कह रहे थे, जबकि कुछ का कहना था कि कान में लीड लगी थी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही मनु चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में 1 जून की शाम एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही मनु चौधरी की मौत हो गई। पुलिस लाइन के सामने पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। हाथरस जिला अस्पताल में पुलिस अधिकारियों का जमघट लगा रहा। महकमे में शौक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


वर्ष 2016 बैच के सिपाही मनु चौधरी (32) मूलरूप से डीडी 249 ई अवंतिका कॉलोनी, कविनगर गाजियाबाद के रहने वाले थे। परिवार ने नोएडा के कासना इलाके में घर बना लिया है। वे तीन साल से जिले में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती डीसीआरबी सेल में थी। हाल ही में संचालित हुए यक्ष एप का संचालन देख रहे थे। सोमवार को वे एसपी कार्यालय में ड्यूटी पर थे। साथी पुलिस कर्मियों के अनुसार शाम पांच बजे वे कार्यालय से निकले और पुलिस लाइंस स्थित आवास पर पहुंचे। यहां से स्कूटी लेकर वे दूध लेने निकल गए। पुलिस लाइंस के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर लाइन पार दूध लेने जा रहे थे, इसी बीच शाम 5.30 बजे हाथरस सिटी स्टेशन से आ रही टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन

ट्रैक पार करते समय उनका ध्यान तेज रफ्तार ट्रेन पर नहीं गया। हादसे के बाद ट्रेन घटना स्थल पर रुक गई। पुलिस लाइंस के पास चाय के खोके पर बैठे कुछ पुलिस कर्मी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। मनु वर्दी में रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। यह देख साथी कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मची चीत्कार 
हादसे की जानकारी मिलते ही पत्नी सोनी बदहवास हो गईं। सोनी भी सिपाही हैं, उनकी तैनाती एंटी-ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट में है। मनु अपनी पत्नी व चार साल के बेटे के साथ पुलिस लाइन में ही रह रहे थे। मोत की खबर मिलते ही वे होश खो बैठीं। मनु को आवाज लगाते हुए वे कई बार अचेत हो गईं। महिला थाना एसओ रितु तोमर व अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला। उनकी हालत देख पुलिस कर्मी अपने आंसू नहीं रोक सके। मनु के पिता देवेंद्र सिंह अत्री भी पुलिस विभाग से  पिछले वर्ष ही सेवानिवृत्त हुए हैं। 

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा, एएसपी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी, सीओ लाइन, कोतवाली सदर व हाथरस गेट एसएचओ भी पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी थी। साथ ही परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा था। 

फोन पर बात करते समय ट्रैक पार करने की आशंका 
अचानक हुए इस हादसे को लेकर पुलिस कर्मी हैरान हैं। उनके अनुसार मनु रोजाना दूध लेने जाते थे, फिर अचानक कैसे हादसा हो गया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शी फोन पर बात करते समय ट्रैक पार करने की बात कह रहे थे, जबकि कुछ का कहना था कि कान में लीड लगी थी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें