फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म देगी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता, बुआ के बेटे ने किया था गंदा काम

Sun, 26 Apr 2026 10:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाईकोर्ट के निर्देश पर पीड़िता मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की देखरेख में है। साथ ही स्थानीय न्यायिक अधिकारी प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुरसान की गर्भवती नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य को लेकर हाईकोर्ट संजीदा है। प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरती थी, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी। अब पीड़िता के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को सौंप गई थी। तब से पीड़िता वहीं भर्ती है। अधिवक्ता के अनुसार चिकित्सकों की देखरेख में मेडिकल कॉलेज में ही प्रसव होगा।

विज्ञापन


मुरसान कोतवाली में 23 जनवरी को घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें पीड़िता की बुआ के बेटे पर आरोप लगे थे। पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है। डीएनए सैंपल भी जांच को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भी बड़ी भूमिका थी, लेकिन विभाग ने प्रकरण में लापरवाही बरती।

पीड़िता के भविष्य को देखते हुए गर्भपात के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई थी, जिस पर कोर्ट ने 27 फरवरी को सीएमओ को जांच पैनल गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। 10 मार्च तक न तो पैनल गठित हुआ और न ही पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हाईकोर्ट ने मामले में सीएमओ तलब किया था। साथ ही प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज को हस्तक्षेप करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का पैनल गठित हुआ और रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत की गई। तब तक पीड़िता साढ़े छह माह की गर्भवती हो चुकी थी। अधिवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पीड़िता मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की देखरेख में है। साथ ही स्थानीय न्यायिक अधिकारी प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। अधिवक्ता ने बताया कि एक माह के अंदर प्रसव की संभावना है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि प्रकरण में आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें