साइकिल सवार मजदूर धान की रोपाई करने के लिए पौध लेकर जा रहे थे। सड़क पर दूसरी ओर से दूध का टैंकर आ रहा था। इस बीच चालक को नींद आ गई। जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग स्थित गांव असोई पर 21 जुलाई की सुबह दूध का टैंकर पलट गया। उसकी चपेट में आकर चालक-परिचालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
साइकिल सवार मजदूर धान की रोपाई करने के लिए पौध लेकर जा रहे थे। सड़क पर दूसरी ओर से दूध का टैंकर आ रहा था। इस बीच चालक को नींद आ गई। जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आकर तीन साइकिल सवार मजदूर घायल हो गए। हादसे में चालक व परिचालक भी जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद राशन डीलर उमेर बेग ने हादसे की वजह टैंकर चालक को नींद आना बताई है।