फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हल्के कोहरे के साथ गलन से ठिठुरा जनजीवन

Tue, 23 Dec 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से जिले में घना कोहरे के बाद सोमवार को मौसम में आंशिक सुधार देखने को मिला। सुबह के समय कोहरा जरूर हल्का रहा, आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंडी हवाओं के साथ गलन बढ़ गई, जिससे लोग पूरे दिन ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में धूप निकलने पर गलन और ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। सुबह और देर शाम के समय सर्द हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के सहारे लोग ठंड से बचते दिखाई दिए।
बढ़ती ठंड और गलन को देखते हुए समाजसेवी संगठनों ने प्रशासन से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में ठंड का असर और अधिक देखने को मिल रहा है, जहां सुबह के समय खेतों और सड़कों पर हल्का कोहरा छाया रहता है। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें