अतरौली। सैनिक भाइयों पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में जाट महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस ने सैनिक भाइयों पर कई फर्जी धाराएं लगाकर गंभीर केस दर्ज किया है। यह सरासर गलत है।
पूरी घटना जनता के बीच हुई है। कहासुनी के बाद हाथापाई की घटना को पुलिस ने बढ़ा-चढ़ाकर बड़ा रूप बना दिया है। चौकी में पथराव, भय से बाजार बंद होने, जानलेवा हमले जैसी जो घटना हुई ही नहीं वह धाराएं भी सैनिकों पर थोप दी गई हैं। सवाल उठना लाजिमी है कि पुलिस का यह रवैया सैनिकों के साथ ऐसा है तो आमजन के साथ कैसा होता होगा।
उन्होंने एसएसपी से मांग की कि सैनिकों के ऊपर लगाए गए केस को वापस लिया जाए। इस मामले में जो भी दोषी पुलिस कर्मी हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख गोंडा नरेंद्र चौधरी, महासचिव दिगंबर चौधरी, उपाध्यक्ष सुभाष डागुर, दिगंबर नौहवार मौजूद रहे।