फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पदयात्रा में गूंजे राष्ट्रीय एकता, अखंडता के संदेश

Mon, 17 Nov 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय एकता पदयात्रा निकाली गई। विधायक सुरेंद्र दिलेर के नेतृत्व में खुशीराम भारद्वाज डिग्री कॉलेज से शुरू हुई यात्रा गौमत चौराहा स्थित साहब सिंह महाविद्यालय तक निकली। इसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति के संदेश गुंजायमान रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह ने कहा कि आज का भारत सरदार पटेल की एकता की सोच और राष्ट्र को समर्पित जीवन का परिणाम है।पदयात्रा में सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, भाजपा नेता चौ. शेर सिंह, मीना कुमारी, सत्या सिंह, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया मौजूद रहे।

विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि सरदार पटेल की एकता की विचारधारा आज भी राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर रही है। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद गर्ग, भाजपा नेता राहुल सारस्वत, सुशील गर्ग, अतुल गोयल, योगेश अग्रवाल, कालीचरण शर्मा, राजीव चौहान, अभिषेक गंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें