ये होंगे 10 परीक्षा केंद्र
- अकू्र इंटर कॉलेज, हाथरस।
- सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज, हाथरस।
- उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज।
- डीआरबी इंटर कॉलेज, हाथरस।
- पीबीएएस इंटर कॉलेज, हाथरस।
- रामबाग इंटर काॅलेज, हाथरस।
- सेठ हरचरन दास कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस।
- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, हाथरस।
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस।
- सरस्वती इंटर कॉलेज, हाथरस।
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 21 मई को 05309/05310 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का लाभ हाथरस सिटी स्टेशन से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा।
समय-सारिणी के अनुसार 05309 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन 21 मई को बरेली से सुबह 4:00 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए हाथरस सिटी स्टेशन पर सुबह 7:17 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर ट्रेन मथुरा कैंट होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05310 मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन मथुरा से दोपहर 1:10 बजे रवाना होकर हाथरस सिटी स्टेशन पर दोपहर 2:13 बजे पहुंचेगी। कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया है।
5335 कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी अब कासगंज से निर्धारित समय 11:40 बजे के बजाय 1:00 बजे चलेगी। वहीं 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस को 65 मिनट री-शेड्यूल कर 12:45 बजे रवाना किया जाएगा। इसके अलावा 55345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी को भी नियंत्रित कर संशोधित समय पर चलाया जाएगा। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि लेखपाल परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है।