सादाबाद कस्बा के विनोबा नगर इलाके में चोरी के शक में लोगों ने एक युवक को पीट दिया और खंभे से बांध दिया, जबकि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि युवक दो दिन पहले एक साइकिल चोरी कर ले गया था, 24 अगस्त को जब युवक फिर से घूमता दिखाई दिया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और युवक को अपने साथ ले आई। पूछताछ में युवक सही जवाब भी नहीं दे पाया।
सीओ अमित पाठक ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था, उसे उसके मां-बाप को सौंपा गया है। युवक को माता-पिता अस्पताल ले गए हैं। युवक ईंट मार रहा था, इस वजह से इसे लोगों ने पोल से बांध दिया था। युवक पर चोरी का आरोप गलत है।