फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गंदगी पर भड़के सदस्य, बोले-नहीं सुनते सफाई कर्मचारी

Sun, 26 Jul 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा करते सभासद। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। सदस्यों ने नगर के साफ-सफाई कार्य में लापरवाही बरते जाने और कई बार शिकायत करने पर भी समाधान न किए जाने पर हंगामा काटा।
विज्ञापन

अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने की। बैठक में रोडवेज बस स्टैंड पर नव निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का नाम वीर गोकुला जाट के नाम से किए जाने पर विचार हुआ, जिस पर एकबारगी सभी सदस्यों ने असहमति जाहिर कर दी, लेकिन बाद में प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया।
जवाहर बाजार गणेश द्वार से आगरा चुंगी तक कराए जा रहे डामरीकरण के कार्य के बारे में अध्यक्ष ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ सफेद पट्टी कराई जाएगी, जिससे अतिक्रमण को चिह्नित करने में आसानी होगी। इसके अलावा अन्य कई विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

सदस्यों ने नगर के प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होने पर हंगामा करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी उनकी सुन नहीं रहे। बारिश में जलभराव हो रहा है। ईओ विकास जैन ने सफाई नायकों को हड़काया और कहा कि अब सदस्यों की संस्तुति के बाद ही उनका वेतन निकलेगा।
इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। सदस्यों ने कहा कि नगर में नगर में कई नाली-नाले छोटी पुलिया क्षतिग्रस्त अवस्था में है, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है और छोटी गलियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल, वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता के अलावा सदस्य दिनेश वर्मा, उमेश शर्मा, चरन सिंह सागर, दिनेश त्यागी, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, नासिर अली, राजकुमार चौधरी, रेखा वर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें