फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुखार से लेकर मधुमेेह तक की दवाओं की कीमतें बढ़ीं

Fri, 31 Mar 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते लोग। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रीजों और उनके तीमारदारों को अब दवा की बढ़ी कीमतें भी दर्द दे रही हैं। पिछले छह माह में बुखार से लेकर मधुमेह तक की दवाओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे इलाज कराना महंगा हो गया है।
विज्ञापन

महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। आटा से लेकर दैनिक इस्तेमाल की सभी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। अब दवाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले छह महीनों में बुखार, एंटी एलर्जिक से लेकर मधुमेह तक की दवाएं महंगी हो गई हैं। ऐसे में लोगों को इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मधुमेह, हृदय, थायराइड के मरीजों को हो रही है। इन रोगों से ग्रस्त मरीजों को लंबे समय तक दवा खानी पड़ती है। इसलिए कमाई का बड़ा हिस्सा इलाज में ही खर्च हो रहा है।
विज्ञापन



कुछ दवाएं व उनकी कीमतें

दवा का नाम बीमारी छह माह पहले अब
ऐलेग्रा एंटी एलर्जिक 50- - 90
सूमो बुखार 150- - 220
गिलगिस्ट्रा एन 2 डायबिटीज 80 104

बातचीत
डायबिटीज से ग्रस्त हूं। इस बीमारी की दवा लंबे समय तक चलती है। दवा महंगी होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज कराना काफी महंगा हो गया है।
- अरुण माहेश्वरी

दवाओं की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे इलाज कराना काफी महंगा हो गया है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विशाल वार्ष्णेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें