फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती पर चिकित्साधिकारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रॉय एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद इन्तेखाब आलम ने संयुक्त रूप से तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती पर चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत कुमार सक्सेना अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि उनकी इमरजेंसी ड्यूटी लगी हुई है। निरीक्षण तक दो मरीजों को दवा दी जा चुकी थी। निरीक्षण के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम खराब पाया गया, जिसे शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर का निरीक्षण किया। केंद्र पर 195 दवाओं के सापेक्ष 135 दवाएं उपलब्ध पाई गईं, जिस पर शेष दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अंत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतई का निरीक्षण किया गया। तैनात चिकित्सक डॉ. प्रभाष उपाध्याय की पोस्टमार्टम ड्यूटी लगी हुई है। निरीक्षण तक 25 मरीजों का उपचार किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें