फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंचा एमडीएम, इंतजार करते रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबाग इंटर कॉलेज में नहीं पहुंचा एमडीएम
विज्ञापन

कई अन्य स्कूलों में देर से पहुंचा मध्याह्न भोजन, बच्चे करते रहे इंतजार
वाहन स्वामी ने भुगतान न होने पर एमडीएम स्कूलों में पहुंचाने से कर दिया था इंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को खाना देर से पहुंचा। विद्यार्थी एमडीएम आने का इंतजार करते रहे। गाड़ी वाले के विरोध के चक्कर में बुधवार को एनजीओ द्वारा खाना काफी देर से पहुंचा। कुछ स्कूलों में तो एमडीएम पहुंच ही नहीं सका।
शहर व देहात के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में एनजीओ द्वारा गाड़ी से खाना पहुंचाया जाता है। बताया जा रहा है कि एनजीओ ने गाड़ी संचालकों का भुगतान नहीं किया है। इसी बात से गुस्साए गाड़ी वालों ने बुधवार को स्कूलों में एमडीएम पहुंचाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे तक गाड़ी वालों को एनजीओ संचालक द्वारा समझाया गया, तब कहीं जाकर एनजीओ किचन से 10 बजे के बाद एमडीएम स्कूलों में वितरण के लिए गया। रामबाग इंटर कॉलेज में तो गाड़ी खाना ही लेकर नहीं पहुंची। डीसी एके शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो इस बारे में जानकारी कर एनजीओ से कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें